woman demowoman demo

उत्तर प्रदेश (UP News) के कानपुर (Kanpur News) से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही व्यापारी बेटे का कत्ल करा दिया। उसके शव को कुएं में फिंकवा दिया। पुलिस ने जांच की तो सच सामने आया। सच्चाई जानने के बाद घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने आरोपी मां और किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 5 जून 2024 की सुबह करीब 6 बजे की है। उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बसा दरबारीखेड़ा गांव के सूखे कुएं में खून से लथपथ युवक की लाश मिली। पास में ही बाइक गिरी पड़ी थी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि लाश कानपुर जिले के कपड़ा कारोबारी नदीम की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर जांच में जुट गई।

Kanpur Crime News: चाकू से गला रेतकर कत्ल

जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें बताया गया कि नदीम का कत्ल चाकू से गला रेतकर किया गया है। मौके से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिसके जरिए पुलिस कातिल तक पहुंच सके। नदीम की लाश घर पहुंची तो मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने नदीम की कॉल डिटेल निकाली।

यह भी पढ़ेंः- Sawan 2024: सावन में शिवलिंग की इस विधि से करें पूजा, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर एक मनोकामना

इसमें पता चला कि मौत से ठीक पहले उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से बात की थी। ऐसे में पुलिस के शक की सुई पत्नी की तरफ घूम जाती है। पुलिस ने घर में पूछताछ की तो पता चला कि नदीम की पत्नी कई दिनों से मायके में रह रही है। पुलिस वहां पहुंची और पत्नी व प्रेमी से पूछताछ की।

Kanpur Latest News: पत्नी से पूछताछ में मिला क्लू

पत्नी से पूछताछ में पुलिस को एक ऐसा क्लू हाथ लहगता है, जो कातिल तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त था। लेकिन, पुलिस इस बात से हैरान थी कि आखिर ये कैसे हो सकता है ? बात सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पुलिस की शक की सुई तो नदीम की पत्नी पर थी। लेकिन, कातिल तो कोई और निकला।

यह भी पढ़ेंः- UP: ‘होनी को कौन टाल सकता, जो आया है…उसे जाना है’, पैतृक गांव पहुंचे साकार हरि; हाथरस हादसे पर तोड़ी चुप्पी

पुलिसिया पूछताछ में नदीम की पत्नी ने बताया कि उसकी अपने शौहर से बहुत कम बात होती है। उसे शक है कि कत्ल के पीछे पति की मां यानी उसकी सास आरफा बेगम का हाथ है। पत्नी के प्रेमी ने बताया कि उसने आरफा को हत्या के बारे में बात करते सुना था। अब कहानी में एक नया मोड़ आता है।

Kanpur Today News: पेशेवर कातिल से कराया कत्ल

बयानों के आधार पर पुलिस नदीम की मां आरफा बेगम को हिरासत में लेती है। पहले तो उसने पुलिस को घुमाने की कोशिश की। लेकिन, थोड़ी सख्ती करने पर सच उगल दिया। आरफा ने बताया कि 2.5 लाख रुपये की सुपारी देकर उसने पेशेवर कातिल से बेटे का कत्ल करवाया है।

यह भी पढ़ेंः- UP Politics; कांवड़ यात्रा पर छिड़ी जंग, मायावती ने किया अखिलेश का समर्थन; मुश्किल होती जा रही योगी की राह?

कत्ल की बात साफ होते ही पुलिस का अगला सवाल था कि एक मां ने अपने ही बेटे का खून क्यों कराया ? आगे जो बात सामने आई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल आरफा का काफी समय से अजमेर में रहने वाले अपने ही चचेरे भाई हासम अली के साथ अफेयर चल रहा था। नदीम को इस बात की भनक लग गई। इसे लेकर दोनों में अक्सर बहस होती थी।

Kanpur News In Hindi: प्रॉपर्टी बेचकर प्रेमी के साथ रहने का था प्लान

नदीम के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। अब आरफा उन्नाव की सारी प्रॉपर्टी बेचकर अजमेर में अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। नदीम इसका विरोध करता था। ऐसे में आरफा को कोई रास्ता न सूझा। उसने अपने प्रेमी हासम अली के साथ मिलकर नदीम के कत्ल की साजिश रची।

यह भी पढ़ेंः- Budget Kya Sasta Kya Mahanga: सोना-चांदी से लेकर मोबाइल और कैंसर की दवाईयां होंगी सस्ती, जानें पूरी डिटेल

काम को अंजाम देने के लिए अजमेर में सुपारी किलर सलीम को चुना। 2.5 लाख रुपये में डील हुई। 3 जून को सलीम कानपुर पहुंचा। आरफा ने उसे अपना रिश्तेदार बताया और घर पर रोका। नदीम से कहा कि वह सलीम को शहर घुमा दे। 4 जून को दोपहर करीब 2 बजे नदीम बाइक से सलीम को लेकर बाराबंकी के देवा शरीफ जाने के लिए निकला।

Kanpur Live News: लाश कुएं में फेंककर फरार

वहां से लौटने में रात हो गई। सलीम ने उन्नाव में दरबारीखेड़ा गांव के पास बाइक रोकने के लिए कहा। नदीम ने पूछा यहां क्यों ? इस पर सलीम ने कहा वह रात को चरस पीता है। नदीम खड़ा होकर इंतजार करने लगा। इसी समय सलीम ने पीछे से उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। नदीम लहूलुहान होकर गिर गया। कुछ ही समय में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः- ऑनलाइन गेम में हार गया 1.30 करोड़: फिर मां के साथ मिलकर बेटे ने रची ऐसी साजिश, खुलासा हुआ तो सन्न रह गई पुलिस

सलीम ने लाश कुएं में फेंक दी। बाइक वहीं छोड़कर भाग गया। इधर आरफा का प्लानिंग थी कि कत्ल के बाद वह सारी प्रॉपर्टी बेचा देगी। इसके बाद अजमेर चली जाएगी। अपने प्रेमी के साथ रहने लगेगी। इससे पहले ही पुलिस ने कत्ल का पर्दाफाश कर दिया। आरफा, उसके प्रेमी हासम अली और सुपारी किलर सलीम को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *