पुलिस गिरफ्त में मां-बेटे के हत्यारोपीपुलिस गिरफ्त में मां-बेटे के हत्यारोपी

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुलिस ने मंगलवार को मां-बेटा हत्याकांड के आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिसिया पूछताछ में हत्या करने की बात कबूली। उनकी निशानदेही पर वह ईंट बरामद की गई, जिससे कूचकर हत्या की गई थी। साथ ही खून सने कपड़े और चप्पल भी बरमाद किए गए, जो आरोपियों ने पहन रखे थे। उन्होंने हत्या करने की दो वजह बताई उसे सुनकर आम इंसान ही नहीं पुलिस भी हैरान रह गई।

मामला बकेवर थाना क्षेत्र के रूसी गांव का है। यहां 28 जून को गांव निवासी विधवा माया देवी (55) और उनके बेटे रामजी उर्फ सत्यम अवस्थी (26) की हत्या कर दी गई। 29 जून की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयाना किया तो खून से लथपथ दोनों के शव मिले। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सत्यम के छोटे भाई शिवम ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़ी मिलानी शुरू कर दी।

पहले पुलिस को टहलाते रहे (Fatehpur News)

जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों को शंका के आधार पर हिरासत में लिया। इन्हें धमौली गांव के बैठका चौराहा से उठाया गया। उनसे पूछताछ की गई। पहले तो इन्होंने पुलिस को टहलाने की कोशिश की। कुछ कड़ाई की गई तो दोनों आरोपी टूट गए। इन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। पूछताछ में इन्होंने हत्या करने का जो कारण बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

यह भी पढ़ेंः- हाथरस हादसा: पहली बार सामने आए साकार हरि उर्फ भोले बाबा, बोले-उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे, पढ़ें पूरी खबर

ईंट, खून सने कपड़े बरामद (Fatehpur News)

आरोपी रूसी गांव के ही रहने वाले पंकज पटेल (25) और शिवम (23) हैं। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ईंट, घटना के समय पहने हुए कपड़े और चप्पल (खून के धब्बे लगे) और एक मोबाइल बरामद हुआ है। इन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि सत्यम और ये दोनों आपस में दोस्त थे। तीनों ई-रिक्शा चलाकर खर्च चला रहे थे। सत्यम कम किराया लेकर सवारियों को ढोता था। जबकि, ये दोनों उसे कम किराया लेने से मना करते थे।

पहले पिलाई बीयर (Fatehpur News)

इन दोनों के विरोध का सत्यम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उसे जितने पैसे मिल जाते वह सवारियों को ढोता था। ये दोनों ज्यादा पैसे के लालच में पड़े थे। इसलिए इन्हें सवारियां कम मिलती थीं। इससे दोनों ने सत्यम के रिक्शा को गायब करने की योजना बनाई। देवनाई में 35 हजार में ई रिक्शा बेचने के लिए तय भी कर लिया। 28 जून की शाम करीब 7 बजे यो शिवम गांव के ही रामखेलावन के साथ सत्यम को बीयर पिलाने के लिए देवमई ले गया।

यह भी पढ़ेंः- ये कैसा पागलपन: 121 मौतों से भी नहीं लिया सबक, साकार हरि के लिए पुलिस से लड़ने को तैयार…बार-बार टेक रहे माथा

फोन पर बनाई योजना (Fatehpur News)

इस समय आरोपी पंकज गांव में मौजूद था। तीनों रात करीब 9.30 बजे वापस आए। इसके बाद रामखेलावन अपने घर चला गया। सत्यम अपने ई-रिक्शा के पास सो गया। इसी समय पंकज वहां आ गया। शिवम और पंकज आपस में बात करके सत्यम अवस्थी के ई-रिक्शा रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगे। उस समय दोनों घर चले गए। लेकिन फोन पर बात करके ई-रिक्शा चुराने की योजना बनाई।

जग गई थी मां (Fatehpur News)

29 जून की तड़के करीब 3 बजे दोनों सत्यम के घर पहुंच गए। घर में ई-रिक्शा चुराने के लिए चाबी खोजने लगे। इसी समय सत्यम की मां की नींद खुल गई। उसने दोनों को पहचान लिया। उसने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। पकड़े जाने के डर से पंकज ने उसका मुंह दबा लिया। शिवम उस पर ईंट से प्रहार करने लगा। तब तक मारा, जब तक वह मर नहीं गई। खटपट सुनकर सत्यम की जाग गया।

यह भी पढ़ेंः- पढ़ें नारायण साकार हरि की पूरी कुंडली: कैसे कांस्टेबल से भोले बाबा बन गए सूरजपाल, 24 वर्ष पहले जा चुके हैं जेल

इस तरह सत्यम को मारा (Fatehpur News)

इसके बाद दोनों आरोपी दरवाजे के पीछे छिप गए। सत्यम कमरे में आया तो उसका भी मुहं दबाकर गिरा दिया। उस पर भी ईंट से तक तक प्रहार किया जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इसा बीच बाहर से किसी की टॉर्च की रोशनी आई। इस पर आरोपी दीवार कूदकर पंकज के घर पहुंच गए। यहां खून से सने कपड़े व चप्पल घर में छिपा दिया। इसके बाद वहां से भाग निकले।

दूसरे को फंसाने की रची साजिश (Fatehpur News)

इसके बाद खुद बचने और दूसरे को फंसाने की साजिश रची। पंकज ने अपने मोबाइल से एक बाइक सवार का वीडियो बनाया। उसे सत्यम के छोटे भाई व अन्य लोगों को भेजकर भ्रमित किया। छोटे भाई ने एक व्यक्ति को नामजद करके मुकदमा दर्ज कराया। उसकी मोबाइल लोकेशन गुजरात पाई गई। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया। निर्दोष को बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *