सपा नेता जागेश्वर यादव व अन्यसपा नेता जागेश्वर यादव व अन्य

उत्तर प्रदेश (UP News) के मथुरा जिले में छह करोड़ से बनी 2.5 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी बताशे की तरह ढह गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। इस पर सपा का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पीड़ितों से मिलने मथुरा पहुंचा। इसी दौरान स्थानीय नेता के बयान पर विवाद खड़ा हो गया।

दरअसल, फतेहपुर जिले से वर्तमान सांसद एवं पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने कृष्ण विहारी कॉलोनी पहुंचा। यहां पर सांसद और अन्य सपा नेता पीड़ितों से बात कर रहे थे। इसी दौरान सपा के स्थानीय नेता जागेश्वर यादव ने मीडिया से अभद्रता शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः- पढ़ें नारायण साकार हरि की पूरी कुंडली: कैसे कांस्टेबल से भोले बाबा बन गए सूरजपाल, 24 वर्ष पहले जा चुके हैं जेल

…लेकिन बिगड़ चुका था माहौल (UP News)

उन्होंने महिला पत्रकार से भी अभद्र भाषा में बात की। जागेश्वर की बात से मीडिया बधुओं ने तो विरोध किया ही स्थानीय लोग भी विरोध करने लगे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख जोगेश्वर अपने बयान से पलटे और संभालने की कोशिश की। लेकिन, तब तक माहौल बिगड़ चुका था।

यह भी पढ़ेंः- सुकन्या योजना: लुट गया खाताधारकों का पैसा, पाई-पाई जोड़कर जमा किया; खाते में शून्य

अपने ही नेता ने बिगाड़ा खेल (UP News)

लोगों द्वारा विरोध बढ़ता गया। नतीजा यह रहा कि सांसद और अन्य नेताओं को वहां से लौटना पड़ा। वह पीड़ितों से ठीक से मिल भी न पाए। सपा नेता टंकी गिरने के मामले में लोगों को संवेदना देकर अच्छा करना गए थे। लेकिन, अपने ही नेता के कारण मामला उल्टा पड़ गया।

यह भी पढ़ेंः- क्या आपका भी दूधिया काट रहा है उल्लू, दूध के नाम पर पी रहे सफेद पानी, FSSAI ने बताया 1 मिनट में पकड़ें मिलावटी दूध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *