बतकही/लखनऊ: दांतों में कीड़ा लगना (Tips For Teeth) एक आम समस्या है। विज्ञान की भाषा में इसे कैविटी यानी सड़न कहा जाता है। आजकल की दिनचर्या और खानपान की वजह से यह समस्या लोगों में काफी देखी जाती है। यहां तक कि बच्चों के दांतों में सड़न पैदा हो रही है।
इसकी वजह से ठंडा पानी पीने, मीठा या फिर खाना खाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। धीरे-धीरे दांत कमजोर होकर टूटने लगते हैं। सड़न जब अधिक हो जाती है, तो लोगों को इसके दर्द से भी काफी परेशानी होती है। कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है और दवा लेनी पड़ती है।
दांत में कीड़ा लगने की आयुर्वेदिक दवा?
ayurvedic medicine for tooth cavity
आज हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे ((Dant Me Keeda Lagne Ka Gharelu Upchar) ) बताएंगे, जिसके प्रयोग से आपको अपने दांतों को सुरक्षित रख पाने में सहायता मिलेगी। यानी ये नुस्खे कैविटी (Tips For Teeth Cavity) को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेंगे।
यह भी पढ़ेंः- Shimla Agreement: विस्तार से जानें शिमला समझौता क्या है? जिसे स्थगित करने की पाकिस्तान दे रहा धमकी
दांत में कीड़ा लगने पर क्या करें?
Dant Me Keeda Hatane Ke Gharelu Upay
पहले नंबर पर हम बात करेंगे ‘लौंग के तेल’ की। यह बैक्टीरिया को खत्म करने में काफी मदद करता है।
दांत में कीड़ा लगने से दर्द का उपाय?
Home Remedy for pain due to cavity in teeth
दरअसल, लौंग में एंटी बैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं। यह दांतों की सड़न को कम करने काफी मदद करते हैं। साथ ही दर्द से भी राहत दिलाते हैं।
दांत दर्द में लौंग का तेल कैसे इस्तेमाल करें?
How to use clove oil for toothache?
सबसे रुई का एक टुकड़ा लें। इस पर 2-3 बूंद लौंग का तेल डालें। फिर रुई को कीड़े वाले दांत पर रखें। इसे दबाकर दांत में अंदर की तरफ कर दें। कुछ मिनट तक रखने के बाद कुल्ला कर लें।
दूसरे नंबर पर बात करेंगे ‘नमक और सरसों के तेल’ की। यह दांतों को मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ेंः- India Expels Pakistan Nationals: आगरा से निकाले गए पाकिस्तानी मुस्लिम दंपती, 7 हिंदुओं को भी अल्टीमेटम
नमक और सरसों का तेल दांत दर्द में कैसे काम करता है?
How does salt and mustard oil work for toothache?
नमक में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। सरसों का तेल दांतों को पोषण देकर कैविटी को बढ़ने से रोकता है।
दांत दर्द में नमक और सरसों का तेल कैसे इस्तेमाल करें?
How to use salt and mustard oil for toothache?
एक चम्मच नमक लें। इसमें 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को उंगली से प्रभावित दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से मालिश करें। पांच मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
कुछ महत्वपूर्ण तथ्यः-

तीसरे नंबर पर बात करेंगे ‘नीम की पत्तियों’ की। नीम की पत्तियों में प्राकृतिक तरीके से कीटाणुओं का सफाया करने की क्षमता होती है।
दांत दर्द में नीम की पत्तियां कैसे काम करती हैं?
How do neem leaves work for toothache?
नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये दांतों की सफाई करके बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। यह दांत में लगे कीड़े को ठीक करने का सबसे नेचुरल उपाय है।
यह भी पढ़ेंः- Pahalgam Terror Attack: ‘नाम पूछा और मार दी गोली…’, शुभम की पत्नी एशान्या ने बताई आंखों देखी; जानें सब कुछ
दांत दर्द में नीम की पत्तियां कैसे इस्तेमाल करें?
How to use neem leaves for toothache?
सबसे पहले नीम की 4-5 पत्तियां लेकर पानी में उबाल लें। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तो इससे कुल्ला करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से दांतों की सफाई बनी रहती है।
यदि आपके भी दांत में कीड़ा लगने की समस्या है, तो इन घरेलू उपायों के इस्तेमाल से राहत पाई जा सकती है। हालांकि, कैविटी ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना ही बेहतर होगा।
अस्वीकरण:- यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। यह किसी भी तरह से डॉक्टर की राय का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पहले विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। ‘बतकही’ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है)