बतकही/आगरा; पहलगाम आंतकी हमले (Pahalgam Attack) के बाद भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसले के तहत पाकिस्तानी मुस्लिम दंपती (India Expels Pakistan Nationals) को आगरा से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। यह दंपती विजिटर वीजा पर भारत आया था। इसके साथ ही 7 लोग ऐसे हैं जो पाकिस्तानी हिंदू हैं। उन्हें भी वापस भेजा जाएगा।
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोश पर्यटकों की हत्या कर दी गई। इसके बाद से भारत सरकार एक्शन मोड पर है। लगातार बैठकों के बाद कई कड़े फैसले लिए गए हैं। इनमें एक पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निरस्त करके 48 घंटे के अंदर उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया है। साथ ही पाकिस्तान से आए लोगों को सरकार के निर्देशों के बारे में बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- Shimla Agreement: विस्तार से जानें शिमला समझौता क्या है? जिसे स्थगित करने की पाकिस्तान दे रहा धमकी
विजिटर वीजा पर पाकिस्तान से आए थे
India Expels Pakistan Nationals
इसी कड़ी में ताजनगरी आगरा में भी पाकिस्तान से आए लोगों का रिकार्ड खंगाला गया। छानबीन में 9 लोगों की जानकारी मिली, जो विजिटर वीजा पर पाकिस्तान से आए थे। इसी में फैजान अली और उनकी पत्नी बरखा शामिल थीं।
जल्द से जल्द भारत छोड़ दें
Indian Visa For Pakistani Citizen
फैजान और बरखा, ताजगंज थाना क्षेत्र के मलको गली में अपने रिश्तेदार के घर रुके थे। जानकारी करने के बाद पुलिस उनके घर पहुंची। पुलिस ने उन्हें सरकार के निर्देशों के बारे में बताया। साथ ही निर्देशित किया कि वह लोग जल्द से जल्द भारत छोड़ दें।
यह भी पढ़ेंः- Pahalgam Terror Attack: ‘नाम पूछा और मार दी गोली…’, शुभम की पत्नी एशान्या ने बताई आंखों देखी; जानें सब कुछ
पाकिस्तान से आए 7 हिंदू दयालबाग में रह रहे थे
Pakistani Citizens In India
इसके बाद फैजान अपनी पत्नी के साथ आगरा से पाकिस्तान के लिए निकल गए। इसके अलावा पाकिस्तान से आए 7 हिंदू दयालबाग क्षेत्र में रह रहे थे। ये लोग भी विजिटर वीजा पर आए थे। पुलिस ने उनसे भी संपर्क करके कहा कि 48 घंटे में आप लोग वापस लौट जाएं। इस पर उन्होंने 2 दिन में भारत छोड़ने की बात कही।
पाकिस्तानी लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर
India Pakistan Diplomatic Tension
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कुछ लोग पाकिस्तान से विजिटर वीजा पर आए थे। उनसे संपर्क करके वीजा रद्द होने की जानकारी दे दी गई है। दंपती वापस चले गए हैं। अन्य लोगों ने भी जाने की बात कही है। पुलिस को इन पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
Source:- https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/pahalgam-attack-pakistani-couple-sent-to-pakistan-from-agra-2025-04-25