बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News) में पर्यटन विभाग की ओर से गोधनदेव विराजमान महादेव मंदिर (Fatehpur Shiv Mandir) का विकास कार्य कराया जा रहा है। गुणवत्ता विहीन काम करने की शिकायत पर प्रयागराज क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने इस देवस्थान में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। पर्यटन अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह में कमियों में सुधार करके काम समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
गोधनदेव विराजमान महादेव मंदिर, गोधरौली गांव से बनियनखेड़ा मार्ग पर स्थित है। पर्यटन विभाग 1.21 करोड़ रुपये से मंदिर का विकास कार्य करा रहा है। इसमें यात्री शेड, आरओ वॉटर कूलर, शौचालय, इंटरलॉकिंग, गेट सहित अन्य विकास कार्य होने हैं।
गोधनदेव महादेव मंदिर ट्रस्ट गोधरौली के अध्यक्ष कौन हैं?
Who is president of Godhandev Mahadev Temple Trust Godhrauli?
इसी बीच गोधनदेव महादेव मंदिर ट्रस्ट गोधरौली के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह से मिले। उन्होंने मंदिर के कार्य की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की। इस पर मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के जायजा लेने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ेंः- Tips For Teeth: दांत में लग गया है कीड़ा, तो अपनाएं ये तीन घरेलू नुस्खे; जल्द मिलेगा छुटकारा
प्रयागराज क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कौन हैं?
Who is Prayagraj Regional Tourism Officer?
मंत्री के निर्देश पर प्रयागराज क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, इंजीनियर हीरो प्रजापति, एसी कुलदीप मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने बिल्डिंग मैटेरियल, पानी की टोंटी, टायल्स, स्विच बोर्ड, मुख्य गेट से मंदिर तक इंटरलॉकिंग का निरीक्षण किया।
सवा करोड़ से गोधनदेव महादेव मंदिर का विकास हो रहा
Godhandev Mahadev temple developed with 1.21 crore
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी प्रयागराज ने बताया कि जो कमियां पाई गई हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर ठीक करके काम समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि फेज टू में विकास के लिए 121.25 लाख रुपये पर्यटन विभाग से मंजूर हुए हैं। पहले फेज का काम पूरा होने के बाद दूसरे फेज का काम शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- Shimla Agreement: विस्तार से जानें शिमला समझौता क्या है? जिसे स्थगित करने की पाकिस्तान दे रहा धमकी
गोधनदेव विराजमान महादेव मंदिर का इतिहास
History of Godhandev Virajman Mahadev Temple
गोधनदेव विराजमान महादेव मंदिर का इतिहास (Fatehpur Shiv Mandir History) पांच सौ वर्ष पुराना है। यहां भगवान शिव का ज्योतिलिंग स्वयं भू है। ऐसी मान्यता है कि गाय द्वारा रोजाना दूध पिलाने की वजह से इनका नाम गोधनदेव पड़ा। यहां भक्त मन्नत की ईंट रखकर जाते हैं। मन्नत पूरी होने पर उठा ली जाती है।
Source:- Batkahi Reporter