उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur News) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सांप 24 साल के लड़के के पीछे ही पड़ गया। उसे औसतन हर छठें दिन सांप काट रहा है। वह डर से अपना घर छोड़कर मौसी के घर भाग गया। तो सांप वहां भी पहुंच गया और काट लिया। खबर सुनकर हर कोई हैरान है। घरवाले दहशत में दिन गुजार रहे हैं।
मामला मलवां थाना क्षेत्र के सौरा की है। यहां के निवासी विकास दुबे (24) ने बताया कि 2 जून की रात करीब 9 बजे वह लेटे थे। बिस्तर से उतरे तो इन्हें सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। वहां दो दिन भर्ती रहा। इसके बाद ठीक होकर घर आ गया।
यह भी पढ़ेंः- फ्री राशन योजना: अब मोबाइल नंबर से जुड़ेगा राशनकार्ड, फर्जी कार्ड होंगे निरस्त; सरकार ला रही नया नियम
10 जून की रात करीब 9 बजे दूसरी सांप ने काट लिया। निजी अस्पताल गया और ठीक होने के बाद घर आ गया। इसके बाद मन में डर बैठ गया। वह अतिरिक्त सावधानी बरतने लगा। 17 जून को घर के अंदर तीसरी बार सांप ने काट लिया। घरवाले फिर अस्पताल लेकर भागे। इलाज के बाद ठीक होकर घर आ गया।
मौसी के घर जाकर काटा (Fatehpur News)
चार दिन बाद ही चौथी बार सांप ने डस लिया। घरवाले अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान थे। इलाज के बाद उसे बचा लिया गया। इसके बाद रिश्तेदारों और डॉक्टर ने सलाह दी कि कुछ दिनों के लिए तुम घर से दूर रहो। विकास मौसी के घर राधानगर चला आया। 28 जून की रात यहां भी सांप ने उसे पांचवी बार डस लिया।
यह भी पढ़ेंः– क्या आपका भी दूधिया काट रहा है उल्लू, दूध के नाम पर पी रहे सफेद पानी, FSSAI ने बताया 1 मिनट में पकड़ें मिलावटी दूध
अब 6 जुलाई को वह चाचा के घर था। तब उसे छठीं बार सांप ने डस लिया। विकास ने बताया कि वह परेशान हो गया है। हर पल दहशत बनी रहती है। पहले ही आभास होने लगता है कि सांप काटने वाला है। विकास के मामा कामतानाथ ने कहा कि सभी लोग परेशान हैं कि ऐसा कैसे हो रहा है।
डॉक्टर भी हैरान (Fatehpur News)
युवक का हर बार इलाज करने वाले डॉ. जवाहरलाल ने बताया कि यह हैरान करने वाला संयोग है। हर बार उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन और इमरजेंसी दवाएं देकर इलाज करते हैं। वह ठीक होकर घर चला जाता है। हर बार उसके शरीर पर क्लियर स्नेक बाइट के निशान मिलते हैं।