घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ एसपी धवल जायसवाल (Source-Police)घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ एसपी धवल जायसवाल (Source-Police)

बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News) में महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या से पहले वह अपने जीजा के छोटे भाई के साथ पानी पुरी खाने गई थी। इसके बाद लापता हो गई। लाश मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। शरीर पर दिख रहे चोट के निशान उसके साथ बर्बरता की कहानी बयां कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि कर दी। जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। उसके साथ हैवानियत की भी अंदेशा है। डॉक्टर ने इसकी स्लाइड बनाई है।

घटना ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला (25 की शादी 14 जून 2022 को बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। कुछ समय तक तो सब ठीक चला। इसके बाद पति से अनबन होने लगी। परेशान होकर वह अपने मायके आ गई। करीब पांच माह से वह मायके में रह रही थी। खर्च चलाने के लिए मजदूरी करने लगी।

मजदूरी करके लौट रही थी घर

29 अगस्त को भी वह गांव की तीन महिलाओं के साथ ललौली कस्बा मजदूरी करने के लिए गई थी। वहां से शाम को घर लौट रही थी। रास्ते में कोर्रा मोड़ के पास उसकी चचेरी बहन का देवर अजय कुमार निषाद अपने साथी के साथ खड़ा थी। दोनों ने एक दूसरे को देखा तो महिला रुककर बात करने लगी। अजय ने पानी पुरी खाने के लिए पूछा तो वह उसी के साथ पानी पुरी खाने के लिए चली गई।

यह भी पढ़ेंः- Fatehpur News: अबोध मासूम से थी दरिंदगी की साजिश, बेचारी पुलिस को लगा शांति भंग; एसपी ने गुरेरा तब खुलीं आंखें

खेत में बनी नाली में मिली लाश

इसके बाद वह कभी घर नहीं लौटी। 31 अगस्त को उसकी लाश मिली। लाश चौराहा डेरा से करीब 400 मीटर दूर खेत पर पानी भरे नाली में पड़ी थी। खेत मूलचंद्र का है। बारिश के बाद नाली में पानी भर गया था। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसपी धवल जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दुष्कर्म की आशंका पर डॉक्टर ने बनाई स्लाइड

इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टर के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला रेतने की पुष्टि हुई है। साथ ही शरीर के कई हिस्सों में चोट मिली है। पुलिस को दुष्कर्म की भी आशंका है। इस पर डॉक्टर ने दो स्लाइड बनाई है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- UP News: भरोसा जीतकर चाय वाले ने खाली कर दिया खाता, पढ़ लें ये खबर… हो जाएं सावधान, वर्ना पुलिस खटखटाएगी दरवाजा

पिता ने पहले ही आरोपियों पर जताई शंका

लाश मिलने से पहले मृतका के पिता ने थाने में बेटी के गायब होने की शिकायत दी थी। उन्होंने अजय और उसके साथी लाल सिंह निषाद पर शंका जाहिर की थी। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपी पुलिस को भ्रमित कर रहे हैं। उनका कहना है कि लाश मिलने वाली जगह से पहले ही उन्होंने महिला को बाइक से उतार दिया था।

पोस्टमार्टम कराने में बरती लेट-लतीफी

एक सवाल पुलिस की भी मंशा पर भी उठ रहा है। वह यह कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने में लेट-लतीफी क्यों की? 31 अगस्त की सुबह ही लाश मिल गई थी। इसके बाद भी पुलिस पूरे दिन में कागजात नहीं तैयार कर सकी। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि लाश जैसे-जैसे पुरानी होती, उसकी क्रियाएं भी बदलती रहती हैं। ऐसे में मौत का सही कारण जानने में कुछ परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: योगी राज में… भाजपा विधायक को ही जान का खतरा, तहरीर में झलक रही दहशत; पढ़ें पूरा मामला

पुलिस की मंशा पर भी सवाल?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि 29 अगस्त की रात को ही किए जाने की बात निकलकर सामने आई है। करीब 36 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम हो सका। ऐसे में क्य़ा जानबूझकर देरी से पोस्टमार्टम कराना ही पुलिस की मंशा थी? यह सवाल बना है। सीओ एचएल सिंह ने बताया कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई है। मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *