उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur News) जिले से एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक युवक को सातवीं बार सांप ने काटा। वह भागकर मौसी के घर गया, तो वहां भी पीछा करके काटा। वहां से चाचा के घर गया तो वहां भी डस लिया। अब उसे सपना आने के बाद गुरुवार को सातवीं बार सांप ने काटा। हर बार समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से वह बच गया। इससे परिवार के लोग दहशत में हैं। युवक को राजस्थान राज्य के मेहंदीपुर बाला जी ले जाने की बात कही।

मामला मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा गांव का है। गांव निवासी सुरेंद्र द्विवेदी के पुत्र विकास दुबे (24) के सांप जैसे पीछे ही पड़ गया हो। उसे पहले सपना आता है, फिर सांप काटता है। विकास ने बताया कि सपने में सांप कह रहा है कि वह उसे 9 बार काटेगा। अंतिम बार वह किसी भी इलाज से नहीं बचेगा।

यह भी पढ़ेंः- Sawan 2024: सावन में शिवलिंग की इस विधि से करें पूजा, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर एक मनोकामना

सांप काटने से पहले होता है ये… (Fatehpur News)

बताया कि सांप काटने के करीब 4 घंटे पहले से उसकी दाहिनी आंख फड़फड़ाने लगती है। उसे अंदर से डर सताने लगता है। इसके बाद सांप काट लेता है। विकास को 40 दिन के भीतर सात बार सांप काट चुका है। अब यह मामला किसी रहस्य की तरह लग रहा है। पिता सुरेंद्र ने कहा कि सांप के काटने से पूरा परिवार दहशत में है। कई उपाय कर चुके हैं, लेकिन कहीं से मुक्ति नहीं मिल रही है। उन्हें अब भगवान का ही सहारा है।

घर के लोग परेशान (Fatehpur News)

विकास को पहले 6 बार में सांप ने शनिवार या फिर रविवार को काटा था। इस बार गुरुवार को सांप ने काटा है। उनका उपचार डॉ. जवाहर लाल कर रहे हैं। वह अभी स्वास्थ्य हैं। पिता सुरेंद्र ने बताया कि पूजा-पाठ विधि विधान से करते हैं। सांप काटने की घटना के बाद से हर जतन किए गए। कहीं से सफलता नहीं मिली। बेटे की हालत देखकर व्याकुल हो उठे हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: ऐसे मिला सुराग… खुल गया लाश का राज; मां ने ही कराया अपने बेटे का कत्ल; वजह कर देगी शर्मसार

किसी और ने नहीं देखा सांप (Fatehpur News)

घर में विकास की मां ममता द्विवेदी और छोटा भाई शिवाकांत द्विवेदी भी है। वह बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिता ने बताया कि घर में और किसी को कोई दिक्कत नहीं है। ना ही किसी को सर्प दिखाई पड़ता है। गुरुवार की रात करीब 9 बजे 7वीं बार सांप ने विकास। को काटा। इस दौरान विकास की बुआ उनकी बगल में लेटी थीं। सभी लोग जग रहे थे, लेकिन किसी को सांप नहीं दिखा।

…जा रहे चित्रकूट (Fatehpur News)

पिता ने बताया कि मेहंदीपुर बाला जी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। हम चित्रकूट एक सिद्ध पुरुष बाबा से मिलने जा रहे हैं। उनकी शरण में रहकर जो आदेश मिलेगा। उसका पालन करेंगे। शुक्रवार दोपहर तीन बजे चित्रकूट के लिए निकल गए।

यह भी पढ़ेंः- UP: ‘होनी को कौन टाल सकता, जो आया है…उसे जाना है’, पैतृक गांव पहुंचे साकार हरि; हाथरस हादसे पर तोड़ी चुप्पी

टीम करेगी जांच (Fatehpur News)

विकास के सांप काटने के मामले में सीएमओ डॉक्टर राजीव नयन ने तीन सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र, सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनके सक्सेना शामिल हैं। टीम प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के कारण व दवा की जानकारी के साथ सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करेगी। तीन दिन में रिपोर्ट दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *