चिताचिता

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur News) में 9वीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। घरवालों ने देखा तो रोना बिलखना शुरू हो गया। पिता ने प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने कहा सीओ से बात हो गई है। घरवालों ने जल्दबाजी में पेट्रोल डालकर शव में आग लगा दी। पेट्रोल से भड़की आग की चपेट में छात्रा के पिता समेत गांव के छह लोग झुलस गए।

घटना जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में गई। शनिवार की सुबह देर तक नहीं निकली। घरवाले जगाने गए तो उनके पैरों तले जान खिसक गई।

यह भी पढ़ेंः- UP Politics; कांवड़ यात्रा पर छिड़ी जंग, मायावती ने किया अखिलेश का समर्थन; मुश्किल होती जा रही योगी की राह?

प्रधान बोला-सीओ से वार्ता हो गई (Fatehpur News)

छात्रा कमरे की छत पर लगे हुक से साड़ी के फंदे पर लटकी थी। घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। घरवालों ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। घरवालों का कहना है कि प्रधान ने उन लोगों को गुमराह किया। उन्होंने बताया कि उनकी सीओ से वार्ता हो गई है। उन्होंने घंटेभर में शव जलाकर ठिकाने लगाने को कहा है।

यह भी पढ़ेंः- ना घर मिला…ना घरवाली: पीएम आवास की पहली किस्त आई, पैसा निकालकर 11 महिलाएं प्रेमियों संग फुर्र; UP का मामला

पुलिस के डर से किया ऐसा काम (Fatehpur News)

पुलिस के आने की डर से घरवालों ने गांव के कुछ लोगों की मदद से 20 लीटर पेट्रोल का इंतजाम किया। गांव किनारे श्मशान घाट में पेट्रोल डालकर शव में आग लगा दी। पेट्रोल डालकर जलाने से आग भड़क गई। इसकी चपेट में आने से छात्रा के पिता व गांव के छह अन्य लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः- रहस्यमयी सांप: विकास को 7वीं बार डसा… तो तूल पकड़ा मामला, सरकारी टीम ने इलाज करने वाले अस्पताल से मांगा ब्योरा

15 वर्ष पहले हो चुकी मां की मौत (Fatehpur News)

ग्रामीणों ने बताया कि छात्रा की मां की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका एक भाई, बहन व सौतेली मां व सौतेली दो बहन हैं। सीओ होरीलाल सिंह ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। प्रधान ने छात्रा के परिजन को झूठ बोलकर अंतिम संस्कार के लिए गुमराह किया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *