Love Jihad (Pic-Freepik)Love Jihad (Pic-Freepik)

बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News) में धर्म परिवर्तन का दंश थमने का नाम नहीं ले रहा। अब एक नया मामला सामने आया है। सलमान एक हिंदू लड़की को अगवा करके महाराष्ट्र भगा ले गया। वहां धर्म परिवर्तन कराया और उसे आरिफा बना दिया। इसके कागजात घरवालों को व्हाट्सएप पर भेजे। इसके बाद से घरवाले परेशान हैं। जानकारी होने पर इस लव जिहाद के खिलाफ हिंदूवादी नेताओं ने मोर्चा खोला। इसके बाद पीड़ित का मुकदमा दर्ज हो सका।

मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है। युवती के भाई ने तहरीर दी। बताया कि मानू का पुरवा गांव निवासी सलमान बीती 5 अगस्त को उसकी बहन को अगवा करके ले गया। काफी ढूंढने और जानकारी करने पर पता चला कि वह बहन को महाराष्ट्र ले गया है।

व्हाट्सएप पर भेजे धर्म परिवर्तन के कागजात

सलमान के घर जाने पर उसके घरवालों ने कहा कि बहन का धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। उसके साथ सलमान ने निकाह कर लिया है। अब तेरी बहन आरिफा बन चुकी है। कहा कि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसके बाद व्हाट्सएप पर धर्म परिवर्तन और निकाहनामा के कागजात भेजे।

यह भी पढ़ेंः- Fatehpur News: नींबू के पेड़ के नीचे पेशाब करने पर विवाद, बेटे के सामने बाप को मार डाला; अब कोर्ट ने सुनाई सजा

कागजात देख थाने पहुंचा भाई

कागजात देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद 17 अगस्त को भाई थाने पहुंचा। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले को महाराष्ट्र का बताकर उसे टहलाती रही। सुनवाई न होने की जानकारी विहिप कार्यकर्ताओं को मिली। इस पर वह कोतवाली पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसके बाद 29 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर सलमान के खिलाफ अपहरण, धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया गयाहै। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: फिल्मी स्टाइल में पहुंचे ईडी अधिकारी, सराफ से लूट का फेंका जाल; लेकिन जो हुआ… सोचा भी न होगा

यह भी आ चुका मामला

इससे पहले 29 अक्टूबर 2023 को खखरेरू थाना क्षेत्र के कठरिया गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। गांव में मुंशी रैदास के घर बाइबिल का पाठ किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी हो जाने पर पाठ करा रहे कुछ लोग पुलिस के आने से पहले भाग निकले। कमरे में बाइबिल धर्मग्रंथ की प्रतियां मिलीं। गांव के करीब 50 लोग मौजूद मिले।

तीन शिकायतों पर हुई कार्रवाई

इसके अलावा सदर कोतवाली में 14 अप्रैल 2022 को ऐसा ही मामला सामने आया। यहां चर्च में धर्मांतरण के मामले में 56 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। तीन शिकायती पत्र दिए गए। इसमें चर्च में 80-90 हिंदुओं के मौजूद होने की बात कही गई। तीनों तहरीरों पर कुल 121 नामजद और 60 अज्ञात के किलाफ केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *