उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur News) से दूल्हे के अरमान उस समय धराशायी हो गए, जब दुल्हन ने बरात लौटा दी। बात ऐसी हुई, किसी को यकीन हो न हुआ कि इतनी सी बात के लिए कोई बरात भी लौटा सकता है। बिन दुल्हन बरात लौटी तो गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां जिले के ही मलवां थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव से बरात आई थी। दूल्हा थे जय सिंह। बरात पहुंची तो लड़की वालों ने स्वागत किया। नाश्ता कराया। दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई थी, वहां से लौटकर आ गई।

यह भी पढ़ेंः- Sawan 2024: सावन में शिवलिंग की इस विधि से करें पूजा, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर एक मनोकामना

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी (Fatehpur News)

लड़की वालों ने दूल्हा पक्ष से ब्यूटी पार्लर के पैसे मांगे। दूल्हा पक्ष ने पैसे देने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में बात होती रही। बातचीत ने कहासुनी का रूप ले लिया। बात बढ़ी तो दूल्हा बीच में बोल पड़ा। उसने दुल्हन और उसके घरवालों को अपशब्द बोल दिए।

छा गया सन्नाटा (Fatehpur News)

दूल्हे की बातों को घरवाले तो एक बार बर्दाश्त कर जाते, लेकिन दुल्हन ने हिम्मत दिखाई और इसका विरोध किया। बात बढ़ी तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पहले तो लगा कि गुस्से में है। लेकिन जब दुल्हन ने कड़े शब्दों में बरात वापस ले जाने को बात कही। तब कुछ देर के लिए दोनों पक्षों में सन्नाटा छा गया।

यह भी पढ़ेंः UP: ‘होनी को कौन टाल सकता, जो आया है…उसे जाना है’, पैतृक गांव पहुंचे साकार हरि; हाथरस हादसे पर तोड़ी चुप्पी

पुलिस ने कराया समझौता (Fatehpur News)

शुक्रवार देर शाम तक बातचीत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। मामला थाने पहुंचा। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों में लेन-देन का समझौता कराया। दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा देगा। इसके बाद बरात बिन दुल्हन वापस लौट गई। जोनिहा चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *