बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News) में भाई ने बहन की पीट-पीटकर हत्या (Fatehpur Crime News) कर दी। घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। इसके बाद घर में ताला लगाकर फरार हो गया। शनिवार को घर के अंदर से बदबू आने पर आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश बरामद की। पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुटी है।
घटना राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव की है। गांव निवासी रामसनेही लोधी को चार बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी मीना और बेटा फूलचंद्र घर पर रहते थे। मीना अक्सर बीमार रहती थी।
खाना ना मिलने पर पिता छोड़ गया घर
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 16 साल पहले रामसनेही की पत्नी उर्मिला देवी की मौत हो चुकी है। घर पर ठीक से दो टाइम का खाना ना मिलने से परेशान होकर दो महीने पहले रामसनेही भी घर छोड़कर कहीं चला गया था। तब से घर में फूलचंद्र और बहन मीना ही रह रहे थे।
यह भी पढ़ेंः- COVID-19 News Today: फिर डराने लगा कोरोना, लखनऊ में एक और केस मिला; सावधान रहें… सतर्कता बरतें; पढ़ें हर अपडेट
कुछ देर बाद आवाज सुनाई देना बंद हो गई
बताया गया कि दो दिन पहले फूलचंद्र रात को घर आया था। उसने किसी बात पर बहन को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने देखा तो बचाव के लिए पहुंचे। इस पर फूलचंद्र ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। बहन को घसीटकर कमरे के अंदर लेकर चला गया। कुछ देर बाद आवाज सुनाई देना बंद हो गई। अगले दिन घर में ताला लगा मिला।
घर का ताला तोड़कर दाखिल हुई पुलिस
शनिवार को घर से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने झांककर देखा तो घर बंद मिला। इस पर दोपहर करीब 3 बजे लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर सीओ थरियांव वीर सिंह और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। घर का ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। कमरे के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। वहां का फर्श खुदा मिला। पुलिस ने गड्ढा खोदा तो शव (Fatehpur Crime News Today) बरामद हुआ।
फूलचंद्र बोला- इसे जिंदा नहीं छोड़ूंगा
नाम ना छापने की शर्त पर पड़ोसियों ने बताया कि मीना गर्भवती हो गई थी। इसकी जानकारी फूलचंद्र को हो गई थी। इस पर वह मीना से काफी नाराज था। पड़ोसियों ने समझाया तो फूलचंद्र ने कहा कि यह बिना शादी हुए गर्भवती है, इसे जिंदा नहीं छोड़ूंगा। अब बहन की लाश मिली है और भाई लापता है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी युवती गर्भवती थी या नहीं
सीओ वीर सिंह ने बताया कि युवती की हत्या की गई है। घर से उसका शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि वह गर्भवती थी या नहीं। आरोपी की तलाश की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
https://x.com/journobhupendra/status/1928893296807411841