बतकही/लखनऊ; उत्तर प्रदेश (UP News) में कोरोना एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। राजधानी लखनऊ में कोरोना का (COVID-19 News Today) एक और केस मिला है। इस बार एक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे होम आइसोलेशन पर रखा गया है। घर के अन्य सदस्यों पर लक्षण दिखने पर उनकी भी जांच कराई जाएगी।
53 वर्षीय जिस महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह आशियाना क्षेत्र के रुचिखंड की रहने वाली है। महिला धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड गई थी। 22 मई को वहां से लौटने पर उसे सर्दी-जुकाम हो गया। डॉक्टर को दिखाकर उन्होंने दवा ली, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
यह भी पढ़ेंः- Prevention of Dengue: फतेहपुर में मई में मिले डेंगू के मरीज… खतरे की घंटी; संचारी रोगों से बचाव का अभियान बेअसर
आशियाना क्षेत्र में पहले भी मिल चुका एक केस
इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उसने निजी लैब में जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी आशियाना क्षेत्र में कोरोना का (COVID-19 News Today) एक केस मिल चुका है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। वह इन लोगों को लगातार ट्रैक कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः- Bindki-Kainchi Road: अधूरी सड़क… फैली गिट्टी और गड्ढे बने जानलेवा; हर दिन हादसे दे रहे दर्द
घर के अन्य सदस्यों में लक्षण नहीं दिखे
एक अखबार से बातचीत में सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि महिला में कोविड के हल्के लक्षण हैं। उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है। घर के अन्य सदस्यों में अभी तक कोई भी लक्षण नहीं दिखे हैं। लक्षण दिखने पर उनकी भी जांच कराई जाएगी।
कोरोनो के नए वैरिएंट का नाम क्या है?
कोरोना वायरस एक बार फिर से बढ़ता दिख रहा है। इससे लोगों में चिंता का माहौल है। कोरोनो के इस नए वैरिएंट का नाम JN1 है। भारत में अब तक 257 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 210 सामने आए हैं। हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि, सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है।
Source:- https://www.amarujala.com/lucknow/second-case-of-corona-found-in-lucknow-woman-test-report-came-positive-in-private-lab-2025-05-29