उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शुक्रवार को बुलंदशहर में डकैतों के एक गैंग से हुई मुठभेड़ (Encounter In Bulandshahr) में एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी विनोद गड़ेरिया को मार गिराया। यह कार्रवाई नोएडा एसटीएफ यूनिट के एडिश्नल एसपी राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
कौन था विनोद गड़ेरिया इनामी डकैत?
विनोद गड़ेरिया, निवासी इसोपुर खुरगान (थाना कैराना, शामली), पिछले कई वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में हत्या, लूट और डकैती के 40 से अधिक मामले दर्ज थे। वर्ष 2012 में उसे मुजफ्फरनगर कोर्ट से सात साल की सजा भी मिल चुकी थी। वर्ष 2024 से वह पुलिस की गिरफ्त से फरार था और एडीजी मेरठ जोन ने अप्रैल 2025 में उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।
STF मुठभेड़ बुलंदशहर
UP STF Encounter News
नोएडा बॉर्डर से शुरू हुई पीछा कार्रवाई के दौरान बुलंदशहर में विनोद की लोकेशन ट्रेस हुई। गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जैसे ही एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। इस पर बदमाशों (1 लाख इनामी बदमाश यूपी) ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा। लेकिन, विनोद ने जवाब में गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई (Encounter In Bulandshahr) में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत (Notorious Dacoit Killed in Bulandshahr) हो गई।
यह भी पढ़ेंः- UP Weather Alert: यूपी में झमाझम बारिश की दस्तक, 55 जिलों में वज्रपात… तो 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गिरोह की कार्यशैली और नेटवर्क
(Uttar Pradesh STF Latest News)
एडिश्नल एसपी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, विनोद का गैंग 15 डकैतों का एक सुनियोजित गिरोह है, जो दिन में घरों की रेकी करता था। रात को जंगलों के रास्ते से पहुंचकर डकैती करता था। ये अपराधी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे। ताकि इनकी ट्रेसिंग बेहद मुश्किल हो जाती थी। वारदात के बाद ये कई किलोमीटर जंगलों के रास्ते भाग जाते थे। विनोद अक्सर अड्डा बदलता रहता था। मुठभेड़ के दौरान कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था।
विनोद गड़ेरिया गैंग क्राइम और पुलिस का अभियान
गैंग के अन्य सदस्यों पर भी इनाम घोषित है। इनमें अजयवीर पर 50 हजार और 12 अन्य सदस्यों पर 25-25 हजार का इनाम है। इसी गैंग के एक सदस्य अजयवीर को फरवरी 2025 में मुजफ्फरनगर में एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया था। विनोद उस समय बच निकलने में सफल रहा था। वर्तमान में एसटीएफ अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
आरोपियों के कब्जे से ये हुई बरामदगी
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में असलहे,कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डकैती के बढ़ते मामलों पर बड़ा अंकुश लगेगा।