Fatehpur News Today; थाने में बैठे दुल्हन के परिजन , Source; bahkahiFatehpur News Today; थाने में बैठे दुल्हन के परिजन , Source; bahkahi

बतकही/फतेहपुर; उत्तर प्रदेश (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur News Today) में बहनोई की हरकतों से साले की बरात बिन दुल्हन बैरंग लौट गई। इतना ही नहीं वर पक्ष को दुल्हन पक्ष की शादी का खर्च भी देना पड़ा। हालांकि दोनों पक्षों में चौकी में करीब 9 घंटे तक पंचायत चली, लेकिन पुलिस भी इसका हल ना निकाल सकी। अंत में समझौता कराकर दोनों पक्षों को रवाना किया। आगे पढ़िए और जानिए पूरा माजरा…

मामला ललौली थाना (Lalauli Thana News) क्षेत्र के बहुआ कस्बे (Bahua kasba News) में जवाहर नगर मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली मुस्कान की शादी कानपुर देहात के डेरापुर थाने क्षेत्र के भड़ावल गांव निवासी ललित कुमार विश्वकर्मा के पुत्र संजय से तय हुई थी। संजय तय दिन और समय के अनुसार 30 अप्रैल को बरात लेकर जवाहर नगर पहुंचा था।

तिलक की रस्म तक सब ठीक चल रहा था

दोनों पक्षों में खुशियों का माहौल था। बराती भी खातिरदारी का खूब आनंद ले रहे थे। बरात आई तो पहले तिलक की रस्म पूरी की गई। इसके बाद जयमाल की तैयारी शुरू हुई। अगवानी के बाद बरात दुल्हन के द्वार पर पंहुची। जयमाल के समय घर के लोग बरातियों को खाना खिला रहे थे। यहां तक सब ठीक था। लेकिन, अब यहां से शुरू होती है असली कहानी।

यह भी पढ़ेंः- Fatehpur Crime News: बेटी की मौत से भड़के मायके वाले, आंख फोड़कर दामाद को बना दिया अंधा; शरीर पर भी आई चोटें

नेग के लेनदेन को लेकर चचेरी बहन ने किया हंगामा
Fatehpur News Today Live

घरातियों के खाना परोसने के दौरान दूल्हे की चचेरी बहन शालू ने खाने-पीने और नेग के लेनदेन को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। वह तेज आवाज में विवाद करने लगी। कुछ समय के लिए वहां पर सन्नाटा पसर गया। शादी की मध्यस्थता कानपुर के साढ़ निवासी राजू शर्मा ने की थी।

Fatehpur News Today; दुल्हन के घर बैठे लोग , Source; bahkahi
Fatehpur News Today; दुल्हन के घर बैठे लोग , Source; bahkahi

दूल्हे के बहनोई ने शुरू कर दिया हंगामा

विवाद की स्थिति बनी तो राजू शर्मा भागकर पहुंचे। उन्होंने शालू को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। इसी बीच एंट्री होती है। ग्रेटर नोएडा निवासी शालू के पति एवं दूल्हे के बहनोई सत्य प्रकाश विश्वकर्मा की। सत्य प्रकाश ने आव देखा न ताव राजू से गाली गलौज करने लगा।

यह भी पढ़ेंः- AU PhD Admission: इविवि में PhD प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा खत्म, सीधे इंटरव्यू से मिलेगा दाखिला

बहनोई ने कुर्सी उठाकर बिचवानी को पीटा
Fatehpur Crime News Today

इतना ही नहीं पास में पड़ी कुर्सी उठाकर राजू पर दे मारी। इससे उसे चोट लग गई। चूंकि वह बिचवानी था तो बात बढ़ाने की जगह मामला शांत करना चाहता था, इसलिए अपमान का खूनी घूंट पी गया। सत्य प्रकाश यहीं नहीं रुका। उसने कई कुर्सियां तोड़ डाली। घटना से अफरातफरी मच गई। माहौल तनातनी वाला हो गया।

बहनोई ने दो लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश की

अब नंबर था घर के बड़े बुजुर्गों की एंट्री का। बुजुर्ग बीच में आए और किसी तरह एक-दूसरे को समझाकर शांत किया। मामला शांत हुआ तो जयमाल शुरू हुआ। जयमाल होने के बाद रात में वैवाहिक रस्में होती रहीं। सुबह करीब 6 बजे सात फेरे लेने की बारी आई। अब दूल्हे का बहनोई सत्य प्रकाश एक बार फिर भड़क गया। उसने बिचवानी राजू और उसकी बेटी पर कार चढ़ाने की कोशिश की।

दु्ल्हन ने शादी करने से किया इन्कार
Fatehpur News Today Update

इससे वहां पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। अब होती है दुल्हन की एंट्री। दूल्हा पक्ष और उसके बहनोई की हरकतों से दुल्हन मुस्कान भड़क उठी। उसने ऐलान किया कि वह शादी नहीं करेगी। उसकी बात सुन एक पल के लिए सन्नाटा छा गया। दुल्हन की मां प्रेमलता ने बहुआ पुलिस चौकी में फोन किया और पुलिस बुला ली।

यह भी पढ़ेंः- Fatehpur Overbridge Repair: एक करोड़ पांच लाख से चमकेगा 50 नंबर गेट ओवरब्रिज, राहगीरों की राह होगी आसान

दुल्हन की मां ने बुला ली पुलिस

अब तक जो दूल्हा पक्ष और उसकी बहन-बहनोई चहक रहे थे। हंगामे और विवाद पर आमादा थे, उनके चेहरे के रंग उड़ गए। वह सभी हक्काबक्का थे। जो हुआ था शायद उसकी उन्होंने ही नहीं किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। उधर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। दुल्हन की मां प्रेमलता ने दूल्हे की बहन शालू, बहनोई सत्य प्रकाश और पिता ललित कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ तहरीर दी।

दूल्हा पक्ष ने वधू पक्ष को लौटाया शादी का खर्च

शिकायत मिली तो पुलिस दूल्हे संजय कुमार और उसके परिजनों को मंडप से उठाकर चौकी ले गई। सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक दूल्हा पक्ष के लोग वधू पक्ष को मनाते रहे, लेकिन दुल्हन और उसके परिजन शादी को राजी नहीं हुए। इसके बाद दोनों पक्षों ने बैठकर एक-दूसरे का लेनदेन लौटाने का फैसला किया। शादी पर खर्च एक लाख 53 हजार 200 रुपये वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष को वापस किए।

यह भी पढ़ेंः- Rule Change 2025: LPG… ट्रेन टिकट से लेकर ATM से पैसे निकालने तक; 1 मई से होंगे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर

पुलिस ने दोनों पक्षों में कराया समझौता

वहीं दुल्हन पक्ष ने चढ़ावे में आए जेवर और कपड़े दूल्हे पक्ष को लौटा दिए। इसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के लौट गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी को लेकर विवाद हुआ था। पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *